महिला की बेरहमी से हत्या, हाथ पैर बांधकर कुएं में फेंका

0

भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर 

चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस थाना के ग्राम कनस्नागलिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चार बच्चों की मां लता पति विपुल अजनार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार लता को पहले बेरहमी से पीटा गया इसके बाद उसके हाथ पैर बांधकर घर से लगभग कुछ मीटर की दूरी पर गांव के ही कुएं में फेंक दिया गया। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि लता के पति विपुल ने फरवरी महीने में दूसरी शादी कर ली थी और उसी के चलते उनकी बेटी की हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोग एकजुट हो गए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लता के पति विपुल और उसके परिवारजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम कल किया गया। जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है और हत्या के कारण व इसमें शामिल लोगों के बारे में विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.