उत्कृष्ट विद्यालय,चंद्रशेखर आजाद नगर स्टाफ सदस्य मतदाता दिवस पर शपथ लेते हुए।
नगर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ को मतदाता दिवस पर संस्था प्रभारी प्राचार्य निलेश द्वारा शपथ दिलाई गई।
देश के लोकतांत्रिक परपंराओं की मर्यादाओं को बनाएं रखने व लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुवे प्रत्येक निर्वाचन की प्रक्रिया में अपनी अहम् भूमिका निभाने की शपथ लेते हुवे स्टाफ सदस्यों ने दोहराया कि सभी अपने मत का बिना जाति,धर्म,वर्ग भेद,प्रलोभन के निर्भीक होकर उपयोग करते रहेगें। साथ ही सभी को अपने मत के स्वतंत्र उपयोग हेतु प्रोत्साहित भी करेंगे|मतदाता दिवस के अवसर पर विद्यालय को आकर्षक बनाने हेतु विद्यालय परिसर में विशेष प्रजाति के पौधों की नर्सरी तैयार की गई। जिसमें विद्यालय स्टाफ के सहयोग से रंग-बिरंगे गमलों में तरह-तरह के पौधों का रोपण किया गया।