आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर
भीषण कार दुर्घटना में 8 लोग घायल हो गए। सभी घायल कुक्षी के रहने वाले हैं।हादसा बुधवार रात करीब साढ़े आठ से 9 बजे के बीच नगर से 5 किमी दूर ग्राम बड़ा भावटा में हुआ।
कार mp 09 wc 4818 में सवार होकर युवक कुक्षी जा रहे थे। सभी युवक सोमनाथ से घूमने गए थे। लौटते वक्त कार का संतुलन बिगड़ा और वह पेड़ से टकराकर पलटी खा गई। मौके पर आसपास के ग्रामीण और पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए चंद्रशेखर आजाद नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। दुर्घटना में हर्ष माली (27), रोहित वर्मा (28), रितेश सोनी (35), दिनेश माली (35), दीपक माली (28), मोहित माली (28) जयंत माली (25), वाहन चालक रितेश उर्फ कान्हा घायल हो गए। इनमें से चार गंभीर घायलों को उपचार के लिए दाहोद रेफर किया गया।
