भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर
चंद्रशेखर आजाद नगर में आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष द्वारा नवनियुक्त दोनों मंडल अध्यक्षों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर आगामी 27 तारीख को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
