पूर्व विधायक ने किया पल्स पोलियाे अभियान का शुभारंभ

आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

पल्स पोलियो अभियान 23 जून 2024 से 26 जून 2024 के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रशेखर आजाद नगर में पूर्व विधायक माधौसिंह डावर तथा नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर, मंडल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा, पूर्व पार्षद उजैफा असद एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनीष शुक्ला द्वारा जीरो से पांच वर्ष के बच्चो को दो बूंद दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर एम एल चोपड़ा सीबीएमओ एवम समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। यह जानकारी अरविंद बैरागी द्वारा दी गई।

Comments are closed.