पीएमश्री कन्या उमा विद्यालय में केरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों को दिया मार्गदर्शन
भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर
नगर के शासकीय पीएमश्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्कूली छात्राओं के लिए केरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में विद्यालय के विद्यार्थियों को हाईस्कूल की पढा़ई के पश्चात किस क्षेत्र में अपना केरियर कैसे बनाएं इसकी जानकारी विषय विशेषज्ञों द्वारा दी गई।
