भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर
गर्मी में पानी के लिए आम लोग परेशान हैं। नगर पंचायत ने पूरे नगर में आरो लाइन डाली थी। पिछले छह महीने से कई परिसरों में लाइन लीक हो रही है। गांव के आगे पानी का प्रेशर नहीं पहुंच रहा। हजारों लीटर पानी रोज बह रहा है।
संबंधित अधिकारियों से बात करने पर जवाब मिला कि मामला नगर पंचायत को सौंप दिया गया है। अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। नगर में जगह-जगह लीक हो रही है। अमजद मानस के घर में भी पानी का प्रेशर नहीं आ रहा।
