निजी हॉस्पिटल में मृत बच्चे को जन्म देने के चार घंटे बाद महिला की मौत

आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

शहर के एक निजी अस्पताल में एक महिला ने मृत बच्चे को जन्म देने के बाद दम तोड़ दिया। सनु पति विजय मोहनिया उम्र 25 निवासी गिरधा आमली फलिया को पांच माह का गर्भ था। परिजन उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल भूरिया हॉस्पिटल ले गए थे। गुरुवार 23 मई को सुबह 11 बजे उसे भर्ती किया था। पति विजय ने बताया डॉक्टरों ने कहा था कि महिला के पेट में पानी सूख गया है इसलिए बच्चा निकालना पड़ेगा। इसी के चलते शुक्रवार रात लगभग 2 बजे उसकी डिलेवरी हुई। पांच महीने में ही उसकी डिलेवरी कराना पड़ी। बच्चा भी मृत हुआ। इसके चार घंटे बाद ही महिला ने भी दम तोड़ दिया। परिजन ने बताया सनु की पहले से एक ढाई साल की लड़की अवंतिका है।

सोनाग्राफी कराने गडबाड़ा भेजा

मृतक महिला के पति विजय ने बताया जब हम सनु को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे तो वहां की नर्स ने सोनोग्राफी कराने को कहा। उन्होंने हमें सोनोग्राफी कराने गड़बाड़ा के अस्पताल भेजा। जहां से सोनोग्राफी कराने के बाद वापस सनु को लाए और इलाज शुरू किया। 

Comments are closed.