धारदार हथियार से बैल की हत्या, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

0

भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर

चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) में तालाब के पास एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां आरोपी राजलिया बामनिया पिता भोला बामनिया (भील) ने धारदार हथियार (कुल्हाड़ी/कुरी) से एक बैल की हत्या कर दी।

घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 325 सहित मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मृत बैल का पंचनामा कर निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.