चोरी की वारदातों का खुलासा नहीं कर पा रही चंद्रशेखर आजाद नगर की पुलिस, चोरों के हौसले बुलंद

आरिफ हसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

पुलिस थाना चंद्रशेखर आजाद नगर की पुलिस चोरियों का खुलासा करने में नाकाम साबित हो रही है। लेकिन अब चोरियों की रिपोर्ट लिखने में भी आनाकानी कर रही है। चोरी होने के बाद पीड़ित एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा था, लेकिन चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस उसे टाल-मटोल कर रही थी। तंग आकर पीड़ित ने एसपी राजेश व्यास से शिकायत की। इसका असर हुआ कि सोमवार को उसकी एफआईआर दर्ज कर ली गई। एफआईआर दर्ज वारदात के 15वें दिन हुई। 

दरअसल, पीड़ित जोगडा भयडिया पिता सुरता भयडिया आयु 32 वर्ष जाति- भिलाला   निवासी ग्राम बिलझर चन्द्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) के यहां 14 व 15 जनवरी दरमियान रात्रि में चोरों ने  लाखो रुपए की नगदी व सोने, चांदी के जेवरात पर किया हाथ साफ था। पीड़ित परिवार जब अपने घर के दूसरे कमरे में सो रहा था। सबेरे पीड़ित परिवार के घर वाले खेत की ओर गए तब पता चला की घर मे चोरी हो गई। घर में अज्ञात चोरों द्वारा घर के दूसरे कमरे में रखी अलमारी को उठा कर घर के पीछे कुछ ही दूरी पर खेत मे ले जाकर फेंक दी थी, जिसका दरवाजा टूटा हुआ था और कपड़े बाहर बिखरे हुए  थे। अलमारी के लॉकर को तोड़ उसमे रखे बेस कीमती सोने, चांदी के आभुषण व नगदी चुरा ले गए। पीड़ित जोगड़ा ने बताया कि घर की अलमारी में 100 ग्राम सोने के जेवर, 1 किलो चांदी, व 2 लाख नगदी चुरा कर ले गए। जिसकी सूचना उसने पुलिस थाना चंद्रशेखर आजाद नगर पर 15 जनवरी को दी थी। लेकिन एफआईआर नहीं की जा रही थी। 29 जनवरी को परेशान होकर उसने एसपी राजेश व्यास को शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। गौरतलब है कि आलीराजपुर लाइव ने भी केस दर्ज नहीं करने के मामले को प्रमुखता से उठाया था।

Comments are closed.