चंद्रशेखर आजाद नगर में TET परीक्षा व अध्यापकों की वरिष्ठता को लेकर विरोध 

0

भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर

नगर के मंडी परिसर में विकासखंड में अध्यापनरत अध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं की संयुक्त बैठक का आयोजन आगामी टेट परीक्षा के विरोध व वरिष्ठता को लेकर किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुवे शिक्षक संघ के संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक राजेश वाघेला ने कहा कि आगामी समय में शासन की ओर से कई वर्षों से अध्यापनरत शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए पात्रता परीक्षा के आयोजन को लेकर विरोध दर्ज करने व नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने की मांग को लेकर आगामी रैली व ज्ञापन पर उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को एकजुट होने की बात कही।

विरोध दर्ज करने के लिए आगामी 8 अप्रैल को जिले में,11अप्रैल को चंद्रशेखर आजाद नगर में तथा 18 अप्रैल को भोपाल में विरोध रैली व ज्ञापन देने के लिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को एकजुट होकर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की। बैठक में ओपीएस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान,आजाद अध्यापक संघ राजेश शोभावत,अभिषेक डावर,राकेश चंगोड़,राजेन्द्र मुवैल,सीकन चौहान,उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह,कन्या उमावि प्राचार्य लालसिंह बामनिया,मीरसिंह मावी,प्रतापसिंह नलवाया,रविंद्र बैरागी,सरमा बामनिया,अंतिम बैरागी,अनिता जोगचंद व समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.