कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, फॉर्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाना सुनिश्चित करने को कहा

0

फिरोज खान, चंद्रशेखर आजाद नगर

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक जनपद पंचायत, चंद्रशेखर आजाद नगर के सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संघमित्रा गौतम,संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज गरवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री तपीस पांडे, सुश्री निधि मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर नीतू माथुर ने सर्वप्रथम 19 मार्च से प्रारंभ होने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कराने के निर्देश जिला पंचायत सहित सभी अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदार को दिए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती माथुर द्वारा नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा कर समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरणों का समय पर निराकरण किया जाए। साथ ही भूमि आवंटन प्रकरण का भी समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की तथा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

कलेक्टर माथुर ने राजस्व अधिकारियों को राजस्व कर संग्रहण बढ़ाने के निर्देश दिए और कहा कि पटवारियों को निर्धारित लक्ष्य देकर प्रगति बढ़ाए। फॉर्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाने के लिए राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि पटवारियों के माध्यम से अभियान चलाकर फॉर्मर रजिस्ट्री हेतु किसानों की फॉर्मर आईडी जनरेट कराएं और प्रगति बढ़ाएं।फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा कर कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में ग्रेड में सुधार करे। उन्होंने एमपी ई-सेवा के लिए नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समस्त राजस्व अधिकारियों को आई-गॉट पोर्टल पर जाकर आवश्यक विषय के प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.