उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर के स्थानीय परीक्षा परिणाम अंतर्गत कक्षा 9वी और 11वीं के परीक्षा परिणाम घोषित

0

चंद्रशेखर आजाद नगर। नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के स्थानीय परीक्षा परिणाम के तहत् कक्षा 9वी और 11वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किए गये। उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 9वी का परीक्षा परिणाम 78.62 तथा कक्षा 11वीं का परीक्षा परिणाम 84% रहा। कक्षा 9वी में सुरेश पिता पिंटू वसुनिया ने 88.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।जबकि कक्षा 11वीं में कॉमर्स विषय के साथ दक्ष गजेंद्र सिंह बेस ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।गणित संकाय से 77.4 अंक प्राप्त कर मिठिया पुनिया ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।जीव विज्ञान संकाय में 73.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशाल खेलू ने कक्षा में प्रथम स्थान,कला संकाय में  महेश रतनसिंह चंगोड़ ने 73.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

टाॅप टेन में ये विद्यार्थी रहे अव्वल 

कक्षा 9वी के टॉप टेन सूची  में  कक्षा के अन्य विद्यार्थी रोहित वसुनिया,मुस्कान बैरागी, दीपक परमार,विक्रम बामनिया,मनीष जमरा,कौशिकी गौड़, सबा रंगरेज,धनराज बामनिया, आशीष गोवार,अल्पेश बघेल,अर्जुन चौहान ने स्थान प्राप्त किया। जबकि कक्षा 11वीं की टॉप टेन सूची में हवरा अब्बास,नामा जवेरी, नियति अरोड़ा,कुशाली जोगचंद,मिठिया भूरिया, जन्नत शेख,श्रुति सिंगनाथ, मोनिका राठौड़,इशिका सोनी ने टॉप 10 की सूची में अपना स्थान प्राप्त किया। 

विद्यालय के छात्र-छात्राओं की सफलता पर संस्था प्राचार्य निलेश शाह,लेखापाल रेशम कनेश,वरिष्ठ शिक्षक राजशेखर कुलकर्णी,आनंद ताहेड़,त्रिलोक शर्मा,शाहिद शेख,रतनसिंह रावत,रमेश डावर,शिक्षिका पूजा श्रीवास्तव,रंजना राठौर,शिक्षक हेमेन्द्र गुप्ता, मनोज सोनी,आशीष सोनी,शेखर सिंह कुशवाह, राजकुमार मारू,रितुराज सोनी,गिरधारीलाल धाकड़,शिक्षिका शिवांगनी गौड़,सेवंता कनेश,शीतल मोहनिया,राधेश्याम बिरला, चेतन चौहान,राजू भिंडें,स्वाति त्रिवेदी,विक्रम चौहान, शंकरसिंह चंगोड़ द्वारा छात्र-छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.