पत्नी की हत्या कर पति फांसी पर झूला

- Advertisement -

आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

क्षेत्र में हत्या और आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद फांसी पर झूल गया।

मामला चंद्रशेखर आजाद नगर थाना क्षेत्र के ग्राम टोकरिया झीरन का है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेमली बाई उम्र 45 वर्ष की उसके पति धनसिंह पिता डूंगरसिंह वास्कला उम्र 50 वर्ष जाती भील निवासी उजाड़ फलिया टोकरिया झीरन ने धारदार हथियार से हत्या की। इसके बाद खुद फांसी पर झूल गया। उसने यह कदम क्यों उठाया इसकी जांच पुलिस कर रही है। बुधवार को दोनों के शव पीएम के लिए चंद्रशेखर आजाद नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए गए। पीएम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने धारा 302 में प्ररकरण दर्ज किया है।