भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत भाभरा और उदयगढ़ ब्लॉक में आयोजित कार्यकर्ता बैठकों में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर संगठन की मजबूती और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की।
बैठकों के दौरान जिले के कांग्रेस अध्यक्ष चयन को लेकर कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष रायशुमारी की गई। यह पहला अवसर है जब कांग्रेस पार्टी ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की राय लेकर नेतृत्व चयन की ऐतिहासिक पहल की है।
मुख्य अतिथि:
-
सुखदेव भगत – AICC पर्यवेक्षक
-
राजेन्द्र मण्लोई – विधायक, सांसद सदस्य, पीसीसी पर्यवेक्षक
-
माया त्रिवेदी – म.प्र. कांग्रेस पर्यवेक्षक
-
रामवीर सिंह सिकरवार – जिला प्रभारी
सुखदेव भगत ने कहा “कांग्रेस की इच्छा है कि जिले का नेतृत्व कार्यकर्ताओं के बीच से उभरे और उनकी आवाज़ सीधे दिल्ली—राहुल गांधी जी, खड़गे जी, सोनिया गांधी जी एवं प्रियंका गांधी जी—तक पहुँचे। आज पार्टी को ऐसे नेतृत्व की ज़रूरत है जो विचारधारा के प्रति निष्ठावान हो और जनहित के संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभा सके।” कार्यकर्ताओं ने एकमत से कहा कि अब समय आ गया है कि नेतृत्व ऊपर से थोपा न जाए, बल्कि नीचे से ऊपर की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त किया जाए।
प्रमुख उपस्थितियां:
-
पूर्व जिला अध्यक्ष महेश पटेल
-
वर्तमान जिला अध्यक्ष ओम राठौर
-
विधायिका सेना महेश पटेल
-
पूर्व विधायक मुकेश पटेल
-
भाभरा एवं उदयगढ़ ब्लॉक के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता