अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

चंद्रशेखर आजाद नगर |अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया |

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायणलाल अरोड़ा,तहसीलदार जितेन्द्रसिंह तोमर,बीईओ विनोद कुमार कोरी, सीएमओ सुशील कुमार ठाकुर ,बीआरसी राजेंद्र बैरागी, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह,कउमावि प्रभारी लाल सिंह बामनिया सहित शिक्षा,राजस्व,महिला बाल विकास,नगर परिषद के कर्मचारीगण ने उपस्थित रहकर सामूहिक योगाभ्यास किया| इस दौरान सभी को स्वस्थ रहने के लिये योग के नियमित अभ्यास की बात मंडल अध्यक्ष नारायणलाल अरोडा़ ने उपस्थित सभी योग कर्ताओं से कही| योग प्रशिक्षक अरविंद बैरागी द्वारा आयोजन में उपस्थित जनप्रतिनिधिगण,अधिकारीगण व कर्मचारियों को योगाभ्यास करवाते हुवे योग की विभिन्न मुद्रा व उससे होने वाले शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य लाभ की जानकारी मंच से दी| योगाभ्यास के पश्चात सभी के लिये चाय व बिस्कुट की व्यवस्था संस्था प्राचार्य की ओर से की गई थी| आयोजन में उपस्थित समस्त जन का आभार उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह द्वारा व्यक्त किया गया|

Comments are closed.