आलीराजपुर. जैन समाज के बच्चो द्वारा नवाणु यात्रा श्री शत्रुंजय गिरिराज पर्वत पर पूर्ण की। उल्लेखनीय है की 3700 पेडी चढ़ना एवं उतरने पर एक यात्रा पूर्ण होती है। ऐसी 99 यात्रा बच्चों ने इस भीषण गर्मी में लगभग 40 दिनों में प्रत्येक दिन दो या तीन यात्रा कर पूर्ण की। गुरुवार 8 जून को नगर के मध्य स्थित जैन मंदिर प्रांगण से तपस्वी बच्चों की भव्य शोभा यात्रा नीम चौक, बस स्टैंड, रणछोड़राय मार्ग ,एसबीआई बैंक, एवं हाट गली होते हुए जैन मंदिर पर पूर्ण हुई। शोभायात्रा में समाज जन सुमधुर स्तवनो की धुन पर धार्मिक नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में झाबुआ, भाबरा ,कुक्षी ,बाग, राजगढ़ ,इंदौर ,अरनोद व अनेक नगरों से समाज जन पधारे उक्त जानकारी श्री संघ अध्यक्ष मनीष जैन ने दी।
