इरशाद खान, बरझर
भाजपा के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर को मप्र राज्य वन निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। पिछले दिनों उन्होंने भोपाल में पद की शपथ ली। गुरुवार को बरझर भाजपा मंडल ने डावर का स्वागत किया। इस दौरान रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
