आलीराजपुर । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नारी सम्मान योजना के पंजीयन कार्यक्रम जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल एवं नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल के नेतृत्व में मंगलवार को जोबट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम थापली, जुवानिया, गेरूघाटी और मालवेली में आयोजित किया गया । इन कार्यक्रम में स्टॉल लगाकर सेकड़ो महिलाओ के फार्म पंजीयन किए गए । इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, आजाद नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लईक भाई, कार्यवाहक अध्यक्ष हरीश भाभर, थापली सरपंच दिलीप चौहान सहित बड़ी संख्या मे पंच-सरपंच सहित कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।
