कांग्रेसी केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करे : इशिता

0

पीयूष चन्देल, अलीराजपुर

संगठन के कार्यक्रम आखिरी छोर तक पहुंचाए,  कार्यकर्ता ही संगठन की पहली नीवं होती है। संगठन में दोहरापन नहीं रहना चाहिए। संगठन विस्तार का हिस्सा हर कार्यकर्ता बने। संगठन को गंभीरता से लेना होगा, तभी संगठन को मजबूती मिलेगी। हमें जनता के बीच जाना होगा। आज केंद्र सरकार की गलत नीतियों से देशव्यापी अंदर से जल रहा है, देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, आने वाला समय बहुत चुनौतीपूर्ण है। युवा कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध दर्ज करे। हम कार्यकर्ताओ को ब्लाक कमेटियों में स्थान देंगे। यह बात मप्र युवक कांग्रेस प्रभारी एवं युथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ईशिता सयडा ने अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल के कार्यालय परिसर में जनसंवाद में यूवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

सयडा को आदिवासी प्रतीक चिन्ह भेटकर किया सम्मान

इस दौरान सुश्री सयडा ने कोरोना महामारी के दौरान कार्यकारी युवक कांग्रेस अध्यक्ष बापु पटेल के नेतृत्व में आम लोगों की मदद करने के कार्य की सराहना भी की। कोरोना महामारी के चलते कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिग और नियमों का पालन करते हुए कार्यकर्ताओ से संवाद किया गया। इस दौरान युथ कांग्रेस प्रदेश सचिव कामरान कुरैशी, झाबुआ जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, कार्यकारी जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष बापू पटेल, युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव सोनू वर्मा, जिकां कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओम राठौर, कांग्रेसी नेता राजेंद्र टवली, सुमेरसिंह अजनार, खुर्शीद दिवान, कैलाश चौहान, ऊषान गरासिया आदि मौजूद थे। इसके पूर्व सचिव सुश्री सयडा का जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिकां अध्यक्ष महेश पटेल के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। यहां से सुश्री सयडा ने वीर क्रांतिकारी टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमान अर्पित किए।

*संगठन की मजबूती पर दिया जोर*

जनसंवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे डा. भूरिया ने कहा कि संगठन की मजबूती पर हम निर्भर है। जो संगठन से जुडेगा वो ही आगे बढेगा। हम किसी के सम्मान में कमी नहीं आने देंगे। युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तरूण मंडलोई ने कहा कि आज देश में विशेष तरह की विचारधारा थोपी जा रही है। गरीबी और बेरोजगारी पर बात नहीं की जा रही है। भाजपा प्रोपोगेंडा अपनाती है, और वास्तविक मुद्दो से जनता का ध्यान भटकाती है। प्रदेश सचिव सोनू वर्मा ने कहा की अत्याचारियो ने पैसे के दम पर प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिरा दी। हमें संगठन की कमजोरिया दूर करना होगी। जिकां अध्यक्ष राठौर एवं टवली ने सगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजहर चंदेरी ने किया एवं आभार युवा नेता बापू पटेल ने माना। कार्यक्रम के अंत मे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बापू पटेल के नेतृत्व में सचिव सुश्री सयडा को आदिवासी प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता जितेंद्र देवडा, एडवोकेट जुनैद कुरैशी, दिलीप पटेल, जहीर मुगल, राहुल भयडिया, अंकित सोनगरा, सुनील भयडीया, राहुल ठकराला, फिरोज पठान, इरफान मंसूरी सहित युवक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.