कन्या शिक्षा परिसर में विज्ञान मॉडल निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ

0

पियुष चन्देल, अलीराजपुर

विज्ञान क्रमबद्ध ज्ञान है, और क्या, क्यों और कैसे की जिज्ञासा को स्वयं में समेटे हुए हैं। विज्ञान का महत्वपूर्ण पहलू है, स्वयं करके देखना। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अलीराजपुर (Eklavya Adarsh awasiya vidyalaya) मैं दो दिवसीय विज्ञान मॉडल निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों श्रीमती सेना महेश पटेल (नगर पालिका अध्यक्ष अलीराजपुर), सीमा अलावा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर), पुरुषोत्तम विश्नोई (रक्षित निरीक्षक अलीराजपुर)ऋषि निगम (राज्य एसोसिएट प्रथम संस्था), के कर कमलों से संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेना पटेल ने बालिकाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास की पहल युक्त इस नवाचार के लिए संस्था एवं प्राचार्य अंजू सिसोदिया को बहुत बधाई दी। अपने उद्बोधन में उन्होंने संस्था में अध्ययनरत बेटियों के सर्वांगीण विकास के लिए यथासंभव हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने संस्था की 18 बालिकाओं का चयन खेल गतिविधियों हेतु राष्ट्रीय स्तर पर होने के लिए संस्था के प्राचार्य सहित स्टाफ और बालिकाओं की भूरी भूरी प्रशंसा की।
पटेल ने संस्था को उत्कृष्ट खेल गतिविधियों में सहयोग हेतु प्रोत्साहन स्वरूप पटेल परिवार की ओर से 11051/- रुपए की राशि प्रदान की। संस्था के प्राचार्य ने पूर्व में जानकारी दी कि किस प्रकार संवेदनशील होकर नगर पालिका अध्यक्ष ने सीमाओं से परे संस्था का सहयोग किया है। इस तथ्य पर श्रीमती पटेल ने कहा कि वे चाहती हैं, कि जिले के समस्त बेटे बेटी खूब पढ़े और जिले का नाम रोशन करें जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, केवल अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है। उन्होंने भविष्य में भी संस्था एवं शिक्षा के क्षेत्र में सीमाओं के परे व्यक्तिगत कार्य समझकर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सीमा अलावा ने संस्था को जिले का आदर्श और रोल मॉडल बताया उन्होंने कहा कि संस्था की बेटियों के लिए संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी उन्होंने 18 बालिकाएं जो राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई है, उनके सहयोगार्थ और मार्गदर्शन के लिए आश्वासन दिया। उन्होंने बेटियों को प्रायोगिक या व्यवहारिक ज्ञान अर्जन के लिए प्रोत्साहित किया। श्रीमती सीमा अलावा ने बेटियों को बढ़ रही प्रतियोगिताओं के लिए आकाश से पाताल तक बिखरे सामान्य ज्ञानार्जन के हर अवसर को भुनाने के लिए भी प्रेरित किया।
पुरुषोत्तम विश्नोई ने विद्यालय प्रबंधन नियोजन को आदर्श बताते हुए कहा कि लोग जिले को पिछड़ा कहते हैं, लेकिन ऐसी उत्कृष्ट संस्थाएं इस मिथक को तोड़ती प्रतीत होती है। उन्होंने बालिकाओं के अनुशासन ज्ञान अभिरुचि और रचनात्मकता की प्रशंसा की।प्रथम संस्था के विज्ञान के राज्य एसोसिएट ऋषि निगम ने कार्यशाला के शुभारंभ के अवसर पर कार्यशाला के मॉडल मानव कंकाल निर्माण पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संस्था के द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी विस्तार से जानकारी दी।
इसके पूर्व अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर मां शारदा के पूजन अर्चन से कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में  अंजू सिसोदिया प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर ने भी सभी अतिथियों का पुष्प हार से स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने अतिथियों का स्वागत किया और अतिथि द्वारा संस्था के लिए स्नेह और सहयोग को विशेष बताया। श्रीमती सिसोदिया ने कार्यशाला को लेकर बेटियों के उत्साह से अवगत करवाया और साथ ही उन्होंने बताया कि अभी तक संस्थान के लिए क्या विशिष्ट उपलब्धियां रही। दो दिवसीय प्रथम की इस कार्यशाला में समस्त स्टाफ सदस्यों ने अपना सराहनीय योगदान दिया कार्यक्रम का संचालन  चन्द्रेश वाघेला ने एवं आभार श्रीमती कविता तवर ने माना।

)

Leave A Reply

Your email address will not be published.