4 मार्च को ठाट-बाट से निकाली जाएगी राजाधिराज भगवान भोलेनाथ की भव्य शौभायात्रा…

0

सलमान शैख़, पेटलावद

नगर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महावशिवरात्रि का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन प्रतिवर्ष शिव मित्र मंडल के तत्वाधान में होता है। आने वाली 4 मार्च को शिव मित्र के तत्वाधान में शाम 5 बजे से भगवान निलकंठेश्वर महादेव की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरेगी। जिसमें कई तरह की विशेष प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। आपको बता दे कि शिव मित्र मंडल का यह 14वां आयोजन है। लगातार 13 वर्षो से ऐतिहासिक आयोजन शिवरात्रि के मौके पर होता आ रहा है। इस वर्ष भी आयोजन को लेकर शिव मित्र मंडल तैयारियों में जुट चुका है। इसी कड़ी में जगह—जगह बेनर—पोस्टर लगाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस बार शिव मित्र मंडल के सदस्य खुद घर—घर जाकर लोगो को आयोजन में पधारने की अपील कर रहे है। इधर निलकंठेश्वर मंदिर पर सजावट और रंग रोगन का कार्य किया जा रहा है। शिव मित्र मंडल के कार्यकर्ता इस अनूठे आयोजन की तैयारियां कर रहे है। बैठके रख सेवा मंच लगाने की रूपरेखा बनाई जाकर स्थान तय किए जा रहे है। जगह-जगह सामाजिक संगठनो द्वारा शाही सवारी का स्वागत किया जाएगा।
आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा भगवान भोलेनाथ का दरबार:
शिव मित्र मंडल ने मंदिर को आकर्षक रूप से सजाने में कोई कसर नही छोड़ रहा है। ग्रासफील्ड, आकर्षक लाइटिंग की भी मंदिर में की जाएगी। महाशिवरात्रि के लिए मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया रहा है।
सोशल मिडीया के माध्यम से हो रहा तेजी से प्रचार-प्रसार, जगह-जगह लगाए जा रहे फ्लेक्स:
सोशल मीडिया में हर किसी के बढ़ते रूख को देखते हुए शिव मित्र मंडल भी सोशल मीडिया के माध्यम से महाशिवरात्रि के प्रचार-प्रसार में कोई कसर नही छोड़ रहा है। सोशल नेटवर्किंग साइट वाट्सएप, फेसबुक, ट्वीटर आदि के माध्यम से खूब प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके साथ ही शिव मित्र मंडल द्वारा महाशिवरात्रि की तैयारियो को लेकर जगह-जगह फ्लेक्स लगाए जा रहे है।
यहां होगी विशेष आरतीयां:
शिव मित्र मंडल ने एक अनूठी पहल करते हुए शोभायात्रा में गणपति मंदिर (गणपति चौक), अंबिका मंदिर (अंबिका चौक), शनि मंदिर (सुभाष मार्ग), राधा-कृष्ण मंदिर (सुभाष मार्ग), राम मंदिर (राजापुरा मोहल्ला), गणपति मंदिर (झण्डा बाजार), रामदेव मंदिर (कुम्हार मोहल्ला), राम भक्त हनुमान मित्र मंडल (भगतसिंह मार्ग), साईं मंदिर (पुराना बस स्टैंड) पर विशेष आरती का आयोजन भी रखा है। शिव मित्र मंडल के कार्यकर्ता इस अनूठे आयोजन की तैयारियां कर रहे है। बैठके रख सेवा मंच लगाने की रूपरेखा बनाई जाकर स्थान तय किए जा रहे है। जगह-जगह सामाजिक संगठनो द्वारा शाही सवारी का स्वागत किया जाएगा।
यह रहेंगे आकर्षण का केंद्र:
आयोजन में इंदौर के कलाकारो द्वारा शिव तांडव की पेशकश, उज्जैन महांकालेश्वर के कलाकारो द्वारा प्रसिद्ध झांझर नृत्य, उज्जैन के कलाकारो द्वारा प्रसिद्ध डमरू नृत्य की पेशकश, आष्टा (भोपाल) के कलाकारो द्वारा ओघड़ भूतो की शाही सवारी की पेशकश, भोज नगरी धर के प्रसिद्ध कलाकारो द्वारा शिव बारात की पेशकश, कलर टीवी फेम दिल्ली के कलाकारो द्वारा राधा-कृष्ण की रासलीला की पेशकश, लिमखेड़ा (गुजरात) के प्रसिद्ध कलाकारो द्वारा माँ कालका की सिंह संवारी की पेशकश, छोटा उदयपुर (गुजरात) के कलाकारो द्वारा भगोरिया नृत्य की पेशकश आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
वहीं इनके अलावा, मालवा के प्रसिद्ध मान गए उस्ताद ढोल पार्टी, मालवा की मशहूर बैंड पार्टी राजकमल बैंण्ड गजनीखेडी, श्री राम डीजे, राज डीजे, डीके डीजे, साई डीजे द्वारा संगीतमय डीजे धमाका, अंबिका लाइट डेकोर द्वारा मंदिर लाइट डेकोरेशन, पडिय़ार डिजीटल स्टूडियो द्वारा कार्यक्रम की झलकियो का संग्रह व वीडियोग्राफी, संत छाया रेडियम आर्ट द्वारा मंदिर फ्लावर डेकोरेशन भी इस धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे।
मंदिर में होगी 101 दीपो से महाआरती:
शोभायात्रा का समापन निलकंठेश्वर महादेव मंदिर में होगा, जहां रात 12 बजे 101 दीपको से महाआरती का आयोजन होगा। शिव मित्र मंडल ने नगरजनो से अपील की है कि शोभायात्रा के दौरान वे घरो के बाहर दीपक जलाकर एवं रंगोली बनाकर यात्रा का स्वागत करें।

)

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.