हरियाली तीज पर पौधारोपण के साथ क्वीन कांटेस्ट का आयोजन, माधुरी सोनी प्रथम और फातिमा मर्चेंट द्वितीय रही

0

आलीराजपुर। नगर में रचनात्मक व सामाजिक कार्य तथा नारी जागरण के कार्य में अग्रणी आज की नारी ग्रुप की ओर से हरियाली तीज पर पौधारोपण कार्यक्रम के साथ क्वीन कांटेस्ट का अन्य कई रंगारंग कार्यक्रम सहयोग गार्डन में बुधवार की शाम को आयोजित किए गए। हरियाली तीज के अवसर पर ग्रुप के सदस्यों ने नृत्य, भजन, गीत, प्रश्नोत्तरी, हरियाली तीज के महत्व पर व्याख्यान, केट वाक, अभिनय के कार्यक्रम में ग्रुप की सक्रिय 45 महिला सदस्यों ने भाग लिया।

ग्रुप की मीडिया प्रभारी सोनू शर्मा ने बताया कि शुभारंभ में शगुन कोठारी ने सावन के गीत की प्रस्तुती अपनी सुमधुर आवाज में दी। अश्विनी शर्मा ने शिव भक्ति का भजन गाया। ग्रुप की वरिष्ठ मातृ शक्ति राजकुमारी सोमानी, माधुरी सोनी, कुसुम कोठारी, संध्या पांडे सहित बबली परवाल, फातिमा मर्चेंट आदि ने क्वीन कांटेस्ट में भाग लिया। जिसमें माधुरी सोनी प्रथम व फातिमा मर्चेंट द्वितीय स्थान पर रही। दोनों विजेताओं को ताज पहनाकर ग्रुप एडमिन प्रतिभा पंचोली ने सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में सफल रही निधि सोमानी, मोनिका बेड़िया, सोनिया सराफ, सुषमा जमरा, संगीता अगाल को ग्रुप एडमीन की ओर से पुरस्कार दिया गया। संचालन नेहा पाठक ने किया। आभार बबिता गुप्ता ने माना। अंत में सहयोग गार्डन में गु्रप की ओर से पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में रक्षिता जैन, क्षमा राठौड़, गरिमा दुबे, सविता कोठारी, पलक जायसवाल, किशोरी शाह, शालिनी नवाल, अमिषा चौधरी, सुरभि नवाल, अनिता बैरागी, दीपा सिहोटा, प्रीती शर्मा,प्रीती जैन, विभा जैन, प्रांजल जैन, सोनल मूर्ति, हर्षा सराफ, अर्चना अगाल, सोनल शाह, सारिका पाटीदार,  प्रीती रेवड़िया, पूर्णिमा जौशी, वंदना वाणी, नीलम पटेल आदि ने उत्साह से भाग लिया। ग्रुप की ओर से सहयोग गार्डन के दिव्यांग कर्मचारी ढोकलसिंह को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि सभी महिलाएं हरे रंग के परिधान पहन कर आई थी। वरिष्ठ महिलाओं ने स्वयं को युवा साथियों के बीच क्वीन कांटेस्ट में उत्साह से भाग लेकर खुद को तरोताजा किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.