अलीराजपुर लाइव के लिये सोंडवा से योगेन्द्र राठौड की रिपोर्ट
पवन पुत्र भगवान बजरंगबली की जयंती पर सोंडवा तहसील मुख्यालय पर भंडारे का आयोजन पंचायत ग्राउंड स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर पर किया गया, जिसमे बडी संख्या मं भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की उससे पहले मंदिर स्थित भगवान की मूर्ति पर चोला चढ़ाया गया जिसके पश्चात आरती कर भंडारे की शुरुआत कर दी गई।
युवा रहे सबसे आगे
भारतीय युवाओं की खासियत यह है कि वे हमेशा धर्म के मामलों में आगे ही रहते है और ये यहा भी बखुबी देखने को मिला भोजन बनवाने से लेकर भोजन प्रसादी वितरण तक पुरी व्यवस्था सुचारु रुप में बनाए रखी। लक्ष्मीनारायण मंदिर स्थित भगवान हनुमान की मूर्ति का भी चोला चढ़ा श्रृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी कमलेश पाठक द्वारा आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। सोंडवा स्थित हनुमान मंदिर पर भी चोला चढ़ा कर हलवा, नुगदी, केले आदि की प्रसादी वितरित की गई ओझड स्थित हनुमान मंदिर पर सोंडवा, उमराली आदि गांवों के श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। सोंडवा में आयोजित हुए भंडारे में उपसरपंच शिव ठाकुर, रवि डावर, भावेश परमार, दिनेश वागद्रे, धमेन्द्र डावर, पंचशील स्केल, सामिध्य, अंगु सोलंकी, रितेश राठौड आदि का सराहनीय योगदान रहा।
Trending
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर इंदौर से होगा सेवा-संकल्प अभियान और स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना का शुभारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- पेटलावद में हिंदू जागरण मंच बैठक संपन्न, नवीन दायित्वों की घोषणा, संगठन के पांच कार्यों पर कार्यकर्ताओं से किया संवाद
- विधिक साक्षरता शिविर में छात्राओं को मिली कानूनी अधिकारों और साइबर सुरक्षा की जानकारी
- हनुमान गंज में खुलेआम बिक रही शराब, रहवासियों ने एसडीएम से की शिकायत
- इंटर स्कूल बास्केट बॉल टूर्नामेंट शहडोल में शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- आत्मविश्वास-निर्णय क्षमता को निखारने का महत्वपूर्ण साधन है खेल
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास
- MP ITI एडमिशन 2026: ‘पहले आओ पहले पाओ’ राउंड शुरू, 22 सितंबर तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग
- शासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
- गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का भव्य आगमन किया, गांव में कई जगह विराजे गणपति बप्पा
- राणापुर में पर्यूषण महापर्व की धूम: संवत्सरी पर की क्षमायाचना, तीन तपस्वियों की तपस्या जारी
Prev Post