आलीराजपुर डेस्क। मंगलवार को जिला भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चो द्वारा कलेक्टर शेखर वर्मा को एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें हज 2015 में मप्र हज कमेटी के माध्यम से जाने वाले अलीराजपुर जिले के रिजर्व श्रेणी के चयनित हज यात्रियों को राज्य हज कमेटी एवं जिला हज कमेटी द्वारा हाजियो को प्रशिक्षण कैंप लगाकर जिला मुख्यालय अलीराजपुर में ही टीकाकरण किया जाने की मांग की। गोरतलब है कि जिले से इस वर्ष 55 यात्री पवित्र हज यात्रा पर जाएंगे। ज्ञापन का वाचन एमएस पाकीजा ने किया। इस अवसर पर रशीदा शेख, समद खान, रियाज मकरानी, हुसैन खत्री, इरफान सईद, शब्बीर अली, इस्माईल भाई, बिलाल एवं जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।
Trending
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे
- ग्राम पंचायत में मकानों की गणना के लिए सर्वे शुरू, घर घर दे रहे दस्तक
- रात के अंधेरे में अज्ञात वाहन से तेज रफ्तार बाइक का हुआ एक्सीडेंट
- जोबट वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, आग लगने का कारण अज्ञात
- राणापुर में श्री आदि जिन पंचान्हिका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज़, पत्रिका लेखन कल
- वेतन को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गांव में जगह-जगह पड़ा है कचरा
- रानापुर में तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस का शिकंजा, पांच के खिलाफ चालानी कार्रवाई
- दाऊदी बोहरा समाज की ईद 19 मार्च को मनेगी, जेनी मस्जिद में नमाज अदा होगी
- चंद्रशेखर आजाद नगर के बरझर में भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
- लोक शिक्षण संचालनालय के सहायक संचालक ने किया पीएमश्री स्कूल छकतला का अवलोकन