सामाजिक संगठनों ने किया आर्मी ऑफिसर कर्नल विकास कोल्हे का सम्मान

May

पीयूष चन्देल अलीराजपुर
—–
भारत सोने की चिड़िया था और हमेशा रहेगा बस जातपात और धर्म के भेदभाव को अपने दिल से निकाल दीजिये। उक्त विचार आर्मी ऑफिसर कर्नल विकास कोल्हे (कमांडिंग ऑफिसर, 21 एमपी एन.सी.सी.बटालियन रतलाम) ने अलीराजपुर के विश्राम गृह में आयोजित सम्मान समारोह में कही।
आज अलीराजपुर के विद्यालयों में संचालित एन.सी.सी. ट्रूप्स की विजिट पर आए आर्मी ऑफिसर कर्नल विकास कोल्हे, सूबेदार इमाद अली खान व सूबेदार अजित सिंह को अलीराजपुर के विभिन्न सामाजिक संगठनों प्रेरणा क्लब, सृजन संस्था, पर्यावरण सहयोग संस्था, लॉयंस क्लब, बार एसोसिएशन, पतंजलि योगपीठ एवं पत्रकार संघ के सदस्यों ने प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया। इसके पूर्व समारोह के प्रारंभ में अतिथियों के साथ रिटायर्ड डीएसपी शिवदान सिंह सोलंकी व अलीराजपुर पुलिस विभाग के अतुल जोशी का भी पुष्पमाला से स्वागत किया गया।
इसके पश्चात एन.सी.सी अधिकारी विश्वजीत तंवर ने स्वागत भाषण देते हुए एन.सी.सी का संक्षिप्त परिचय दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शिवदान सिंह सोलंकी ने आर्मी व पुलीस के त्याग व समर्पण पर प्रकाश डाला। अतुल जोशी ने भी अपने सेवा काल के अनुभव को सांझा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल विकास कोल्हे ने अपने उदबोधन मे कहा कि आर्मी में सभी का देशसेवा ही एकमात्र धर्म होता है। हर परिस्थिति में सैनिक सीमा पर डटा रहता है। साथ ही उन्होंने एनसीसी को द्वितीय रक्षा पंक्ति बताते हुए अलीराजपुर में एनसी सी के प्रति छात्रों को जागरूक करने की बात कही।  कोल्हे ने सामाजिक संगठनों से गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की सहायता करने का आव्हान भी किया।
कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र सिंह तंवर एवं आभार प्रदर्शन समाज सेवी कृष्णकांत बेड़िया ने किया।
इस अवसर पर असाडा राजपूत समाज के अध्यक्ष राजेश सिंह वाघेला, बार एसोसिएशन के पुर्व अध्यक्ष अशोक सिंह सोलंकी, प्राचार्य संजय परवाल, व्याख्याता राघवेन्द्र सिंह गेहलोत, प्रेरणा क्लब अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, सृजन संस्था के अध्यक्ष विनय तंवर, पर्यावरण सहयोग संस्था अध्यक्ष दीपक दिक्षित, पंतजलि योगपीठ के उमेश वर्मा, पत्रकार आशिष सिंह वाघेला, लायंस क्लब के विनोद सोमानी, ज्ञानेंद्र सिंह चावडा, नरेश वाघेला, आशिष व्ही. वाघेला, अर्पित वाघेला, पुलिस विभाग के मानसिंह मुवेल तथा एन.सी.सी के छात्र उपस्थित थे।