जिले में कोरोना के संक्रमण को रोकने में मदद, सहायता हेतु जनप्रतिनिधि भी अपना अमूल्य योगदान प्रदान कर रहे हैं I आज माननीय सांसद श्री गुमान सिंह जी डामोर ,रतलाम झाबुआ क्षेत्र, द्वारा 5 ऑक्सीजन कन्सट्रक्टर मशीन कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा को प्रदान कि गई I यह अक्सीजन कंस्ट्रक्टर मशीन चेतन कश्यप फाउंडेशन द्वारा प्रदत किए गए हैं I इस दौरान सहायक कलेक्टर श्री आकाश सिंह भी उपस्थित थे I जिला प्रशासन द्वारा यह पांच ऑक्सीजन कंसट्रेटर मशीन डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी सुश्री अंकिता प्रजापति के माध्यम से जिला अस्पताल भेजे गए I माननीय सांसद महोदय श्री गुमान सिंह जी डामोर के साथ भाजपा पदाधिकारी श्री विश्वास सोनी , भील सेवा संघ के अध्यक्ष श्री अजय सिंह डामोर , भाजपा पदाधिकारी श्री भूपेश सिंगौड़ एवं प्रदीप जैन उपस्थित थे I कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा माननीय सांसद महोदय को धन्यवाद दिया एवं कोरोना के संक्रमण के समय सहायता एवं मदद के लिए आभार व्यक्त किया I माननीय सांसद महोदय द्वारा कोरोना संक्रमण काल में निरंतर कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए मदद एवं सहयोग कर रहे हैं I थांदला में भी गणमान्य नागरिकों के आग्रह पर ऑक्सीजन प्लांट सिविल अस्पताल थांदला मैं स्थापित करने हेतु 10 लाख रुपए तत्काल प्रदान किए गए थे I इस दौरान प्रभारी पीआरओ सुधीर कुशवाह उपस्थित थे I
Trending
- आलीराजपुर के मास्टर ट्रेनर्स ने नेशनल सेमिनार में दर्ज कराई उपस्थिति
- सड़क हादसे में घायल युवकों के लिए देवदूत बने एसडीएम, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
- शिक्षक कलम सिंह डावर का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
- राठौड़ समाज की बैठक में महेंद्र टवली पुनः बने राठौड़ समाज अध्यक्ष
- नानपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनी ईद-उल-फितर, नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ
- व्हाट्सएप स्टोरी लगा कर अपनी ही दुकान में फांसी के फंदे पर झूला युवक, मौत – कारण अज्ञात
- बाड़ी पूजन पश्चात घर रथ में रखकर लाए माताजी के ज्वारे की टोकनिया
- मुस्लिम समाज ने धूमधाम से मनाया ईद-उल-फितर का त्यौहार
- नवरात्र की तीज पर खुली माता जी की वाड़ी, महिलाओं ने घर परिवार में सुख-शांति की कामना से पूजा अर्चना की
- मुस्लिम समाज ने उत्साह पूर्वक मनाई ईद, अमन-चैन का संदेश दिया