संपर्क एप के विरोध में जिला मुख्यालय पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, ज्ञापन सौंपा

May

आलीराजपुर। महिला बाल विकास विभाग द्बारा संपर्क ऐप चलाकर कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को उपस्थिति लगाने एवं सभी दैनिक गतिविधियों को भरने के लिए बाध्य किया जा रहा है जबकि भारत सरकार का ऐप पोषण ट्रेकर  पर उपस्थिति के साथ सभी गतिविधियों को भरा जा रहा है। तो दो -दो ऐप पर कार्य कराने का क्या उद्देश्य है।

अल्प मानदेय मैं काम करने वाली हम महिला कर्मचारियों को इतना परेशान क्यों किया जा रहा है जबकि सुपरवाइजर ,परियोजना अधिकारी मात्र एक ही ऐप पर कार्य कर रहे है। संपर्क ऐप को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाये इस हेतु संपर्क ऐप के विरोध मैं एक दिवसीय आन्दोलन कर  ज्ञापन दिया,  जिले की छः परियोजनाओं दुवारा  जिला स्तर पर दिया दिया ।और सभी केन्द्र पूर्णतया बंद रखे।

जिला मंत्री धनसिंह कनेश , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजुला लोहार, जिला अध्यक्ष रेशमा बामनिया, जिला उपाध्यक्ष कमला रावत, एक कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्त्ता नीरा कनेश जोबट अध्यक्ष संगीता डूडवे, चंद्रशेखर आजाद नगर सरोज चौहान, सोंडवा से रंजीता कनेश, लीला निंगवाल, लुम्बाई बघेल, संतोषी, प्रीति, कला, उदयगढ़ से कलबाई मेडा,कांता मूवल, सोनू चौहान, सायरी चौहान, उषा बामनिया, कुसुम सस्तिया नेरबाई, निर्मला चौहान, सलमा वासुनिया, प्रमिला डावर, सोनल भयडिया, शर्मीला, सावित्री किराड़ वनिता, अनबाई संघ के सभी प्रतिनिधियों एवं जिले की सभी कार्यकर्ताओ उपस्थित रही।