थांदला। नगर में होली व धुलेंडी पर्व विशेष अंदाज में मनाया गया। नगर के पारंपरिक होलिका दहन स्थलों पर शुभ मुहूर्त में होलिका दहन सम्पन्न हुआ । धुलेंडी के रोज़ सुबह से युवक युवतियों एवम बच्चो को टोलिया गुलाल के रंग में रंगी नजर आई। ढोल के साथ युवाओं की टोलिया ने नगर के प्रमुख चौराहों नाचती नजर आई। पक्के रंगो की बजाय गुलाल एवम प्राकृतिक रंगों से खेले जाने के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने पर्व का आनंद उठाया। नगर के विभिन्न समूहों ने अलग अलग स्थानों पर सामूहिक गुलाल होली का आयोजन किया।
