विशाल कावड यात्रा में पहुंचे हजारों कावडिय़े, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत

0

पन्नालाल पाटीदार, रायपुरिया
स्थानीय शिव मंदिर से वनांचल मित्र मंडल द्वारा विशाल कावड यात्रा निकाली गई जिसमे हजारो की संख्या मे कावड यात्री सम्मिलित हुए और बोल बम के नारो के साथ हजारो की संख्या मे कावड यात्री निकला।
जगह जगह हुआ स्वागत
कांवड यात्रा झकनावदा से प्रांरभ होकर रायपुरिया के निकली झकनावदा नगर मे जगह जगह सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया उसके बाद धतुरिया फाटे पर भाजपा मंडल के प्रधाधिकारियो ने यात्रा का स्वागत किया उसके बाद सेमरोड रामशरमणम पर कावड यात्रियो का भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात बनी मे युवा मोर्चा मंडल रायपुरिया द्वारा स्वागत किया गया उसके बाद यात्रा के रायपुरिया पहुचने पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। सर्वप्रथम रायपुरिया चौराहे पर पुष्पर्षा की गई। उसके बाद चौधरी एक्ससी कंट्रक्शन सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया। उसके बाद रायपुरिया के स्थानीय शिव मंदिर पर कावड़ यात्रा द्वारा जलाभिषेक किया गया। गायक कलाकार व्रिकम चौहान और गायिका तिलकर के गानो पर झुमे कावड यात्री प्रसिद्ध आदिवासी लोकगीत कलाकार व्रिकम चौहान ने बम भोले के गाने पर पूरे रास्ते पर कावड यात्री झुमते नजर आये।
धर्म सभा हुई
कांवड यात्रा के स्थानीय शिव मंदिर पर जलाभिषेक के पश्यात धर्म सभा का आयोजन किया गया जिसमें पुरी कांवड यात्रा मे मुख्य रूप से उपस्थित रही भाजपा नेता गुमानसिह डामोर की धर्मपत्नी और रिटा आईएस अधिकारी सूरज डामोर ने संबोधित करते हुए कहा आज मुझे भी भगवान भोलेनाथ का क्रपा से सौभाग्य प्राप्त हुआ की मुझे कावड यात्रा मे शामिल होने का मौका मिला, मैं बताना चाहती हंू कि हमारा धर्म जो है वह सनातन हिन्दु धर्म है हिन्दु धर्म की जड़े बहुत गहरी और पुरानी है इनको कोई भी ताकत जड से उखाड नही सकता है। आपको पता होगा तो स्वामी विवेकानंद जी ने विश्व हिंदू सम्मेलन में विवेकानंद जी ने जो भाषण दिया था उसका आज तक गुणगान होता है हमारा देश आध्यात्मिक देश रहा है। हमारे देश में कुछ शक्तियां हम लोगों को भडक़ाना जाती है परंतु आज जो कांवड़ यात्रा में शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ा है उसने सभी को संदेश दे दिया है कि हम हिंदू बहुत जागरूक और सजग हैं और हिंदू धर्म में हमारे प्राण हैं हमें हमारे धर्म से कोई अलग नहीं कर सकता हमारे समाज मेंमहापुरूषटंट्या मामा भीमा नायक मुंडा रानी दुर्गावती जेसे महापुरूष रहै इन सब को याद करके हमें अपना आत्मसम्मान बचाए रखना है। इस अवसर पर मंडी अध्यक्ष भरत पाटीदार ने कहा कि लगातार ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए जिससे हम सब मिलकर भगवान का जलाभिषेक हो सके। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह गंगा खेड़ी ने संबोधित करते हुए कहां हमारी जातिया अलग हो सकती है पर हमारा धर्म एक है और हमे हमारी भारत माता और धर्म की रक्षा करना होगी निलेश जी मिणा केहरसिह मेडा सहित अनेक प्रधाधिकारियो ने संबोधित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.