राष्ट्रीय मतदाता दिवस में दी मतदान करने की
झाबुआ। सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय झाबुआ में किया गया। नये मतदाताओं को एपिक कार्ड प्रदान किये गये। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के संदेश का वाचन किया एवं मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी के लिए जागरूक करने के लिए यह मतदाता दिवस कार्यक्रम मनाया जाता है। अधिक से अधिक युवा एवं पात्र मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करना इसका मुख्य उद्देश्य है हर मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करे। खास करके शहरी मतदाता कार्यक्रम में विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक संजय तिवारी ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को मतदाता सूची मे नाम जुडवाने एवं हर स्तर के निर्वाचन में मतदान करने की बात कही। मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने शपथ दिलाई। मतदाता दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुराग चौधरी ने बताई। उन्होने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का विशेष महत्व होता है। मतदाता जागरूकता से मतदान करेगा तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। अन्य देशो एवं अपने देश में मतादिधकार के उपयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम में एडीएम दिलीप कपसे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रघुवंशी, शासकीय सेवक सहित मतदाता उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ बीएलओ सुपरवाइजर, मास्टर ट्रेनर एवं शासकीय सेवकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन एडीएम कपसे ने किया।
फोटो 6, 7
Trending
- पूर्व उपसरपंच एवं समाज सेवी हुसेनी कुतुबुद्दीन भाई का इंतकाल
- 23 मार्च को होगी आम्बुआ ग्राम पंचायत की हाट बैठक तथा मवेशी बाजार ठेके की नीलामी
- शोर और नशे से मुक्त होगा आमला गांव: फिजूलखर्ची रोकने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर उठाए सख्त कदम
- कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, फॉर्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाना सुनिश्चित करने को कहा
- शाला त्यागी बच्चों को पुनः विद्यालयों में प्रवेश पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
- भव्य प्रभात फैरी महा आरती के साथ होगा नवसंवत्सर का स्वागत
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा
- ट्रेक्टर ट्राली में लगे पाइप हैबीलाइन के तारों के संपर्क में आने से उसमें भरी गेंहू फसल जली
- ओवेश मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग और एसएमओ में व्यापारियों के फंसे लाखों रुपए, कई महीनों से भुगतान नहीं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे