मिसाईल मैन डा. अब्दुल कलाम को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि 

0

1झाबुआ । भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक, भारत रत्न, मिसाईलमैन डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम के दुःखद निधन पर शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है। जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे, विधायक निर्मला भूरिया, विधायक शांतिलाल बिलवाल, विधायक कलसिंह भाबर, जिला महामंत्री राजू डामोर, प्रवीण सुराणा,भाजपा नेता विजय नायर, दोलत भावसार, राजेन्द्र सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार, नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया, नगर मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार सहित पूरे जिले के मंडल अध्यक्षो, सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, महामंत्रियों ने गहरी संवेदनाए व्यक्त की है। जिलाध्यक्ष दुबे ने पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. कलाम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने एक महान युगदृष्टा खो दिया है। मिसाईल मैन डाॅ. कलाम एक महान वैज्ञानिक होने के साथ-साथ एक अच्छे प्रषासक भी थे। डाॅ. कलाम एक सच्चे राष्ट्रभक्त और विज्ञान शिक्षा नैतिकता के दुर्लभ संयोजक थे। विधायक निर्मला भूरिया ने डाॅ. कलाम के निधन को संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि मिसाईलमैन के नाम से विख्यात डाॅ. कलाम एक ऐसे महापुरूष थे, जिनके पास भारत के विकास को लेकर व्यापक दृष्टि और सोच थी।

मिसाईल मैन के निधन पर कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
देश के 11वें राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डा. अब्दुल कलाम के आकस्मिक निधन से समूचे देश में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। मिसाईलमैन के नाम से जाने जाने वाले अपने पूरे जीवन को देश के नाम समर्पित करने वाले डा. कलाम को जिला कांग्रेस ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री, पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया ने अपने शोक संदेश में कहा कि सरल एवं सहज व्यक्तित्व के धनी डाक्टर कलाम जब झाबुआ जिले में आए थे रतनजोत प्रोजेक्ट एवं विकलांग केन्द्र का उद्घाटन भी किया था तथा जिले की भौगोलिक स्थित से रूबरू हुए थे। देश को परमाणु क्षेत्र एवं उन्नत देश बनाने के लिये हमेशा बनाने में प्रयास रत रहे थे। उन्होने अपना सारा जीवन देश सेवा में समर्पित कर दिया।उनके निधन से देश ने महान वैज्ञानिक एवं देशभक्त खो दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सपूत बिरले ही पेदा होते है।उनके निधन से अपुरणीय क्षति हुई है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से देश ने एक महान सपूत खो दिया है। पूर्व जिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेशचन्द्र जेैन, शांतिलाल पडियार, वीरसिंह भूरिया, हनुमंतसिंह डाबडी, प्रकाश रांका, जोरावरसिंह, रूपसिंह डामोर, चन्द्रवीरसिंह राठौर, राजेश भट्ट, आशीष भूरिया, जितेन्द्र अग्निहोत्री, हेमचंद डामोर, प्रवक्ता हर्ष भट्ट आचार्य नाम देव आदि ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की है ।

पूर्व राष्ट्रपति कलाम को दी रोटरी क्लब मेघनगर ने श्रद्धांजलि
मेघनगर- राष्ट्रपतियों में एक अपनी अलग पहचान बनाने वाले देश के 11वें राष्ट्रपति डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम (मिसाइल मैन) को आज रोटरी क्लब द्वारा भावभीनि श्रद्धांजलि दी गई। कलाम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष भरतभाई मिस्त्री ने कहा कि कलाम ने देष के लिए अनेकों सौगात दी है जो भारतवर्ष कभी नहीं भुलेगा साथ ही भरत भाई ने बताया कि एपीजे अब्दुल कलाम झाबुआ जिले की माटी पर भी आकर अपनी कार्यशैली जिलेवासियों को प्रभावित कर उनके दिलों में बसे हुए थे और खासकर विद्यार्थियों व युवाओं के मार्गदर्शक रहे पूर्व राष्ट्रपति स्व. कलाम के बताये हुए मार्ग पर चलने का प्रण भी लिया। इस अवसर पर मनीष सोनी, विनोद बाफना, जयंत सिंघल, जिमी निर्मल, अनूप भंडारी, मांगीलाल नायक, पुरूषोत्तम प्रजापति, संजय गुप्ता सहित रोटरेक्ट क्लब के प्राजल शर्मा, सिद्धार्थ भंडारी आदि रोटेरियन एवं रोटरेक्टर के सभी सदस्य उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित करें। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रोटेरियन अली असगर बोहरा द्वारा दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.