अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट
नगर के जामा मस्जिद के पीछे से मौलाना आजाद मार्ग को सुभाष मार्ग तक जोडऩे वाली गली के बीच रास्ते मे एक निजी मकान मालिक ने अपने मकान का रॉ-मटेरियल फेंक दिया है जिससे उक्त गली के निवासियों को आवागमन मे अनेक परेशानियां का सामना करना पड रहा है। गली के निवासी युनूस मकरानी का कहना है कि राजेन्द्र टवली ने अपने मकान की दीवाकर को तोड़कर उसका रॉ-मटेरियल गली के बीचोबीच फेंक दिया है जिससे रहवासियों को आवागमन में अनेक बाधाएं उत्पन्न हो रही है। उक्त मटेरियल से गली दो भाग में बट चुकी है। इस ओर नगर पालिका को हम निवासियों ने इस संबंध मे अवगत कराया जा चुका है परन्तु वर्तमान नगर पालिका प्रभारी सीएमओ रविन्द्र तंवर द्वारा मौका मुआयना करने के बाद भी बीच रास्ते का मटेरियल नहीं हटवाया व नगर मे कई स्थानों पर पेयजल की समस्या के चलते नवीन भवन निर्माणो को आए दिन नगर पालिका द्वारा निर्माण टैक्स के नाम पर भारी रकम वसूल कर भवन निर्माण कार्य की मंजूरी दी जा रही है। इस वर्ष वर्षा की कमी के चलते नगर मे पेयजल की समस्या उत्पन्न है। वैसे भी नगर पालिका आलीराजपुर एक दिन छोडकर पेयजल वितरण कर प्रतिमाह 100 रुपए जल कर शुल्क वसूल रही है।
Trending
- वालपुर में शांति समिति की बैठक: भगोरिया पर्व पर गुलाल पूर्णतः प्रतिबंधित, सौहार्दपूर्ण आयोजन का लिया संकल्प
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 27 फरवरी को चंद्रशेखर आजाद नगर एवं उदयगढ़ में प्रस्तावित दौरे की तैयारियां को लेकर बैठक हुई
- चंद्रशेखर आज़ाद नगर में युवक कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन
- नानपुर स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के चलते पानी की टंकी कबाड़ में फेंकी
- बेमौसम तेज बारिश और हवा से खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हुई
- पुलिस थाना प्रांगण में हुई शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा
- बेमौसम बारिश और आंधी से खेतों में बिछी गेहूं की फसल, किसानों की साल भर की मेहनत चौपट
- आगामी त्योहारों को लेकर बखतगढ़ थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न
- चंद्रशेखर आजाद नगर में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने किया दौरा
- ओवैस मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग लिमिटेड के बाहर फिर हुआ एक बार मजदूरों का धरना प्रदर्शन