आलीराजपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 27 मार्च 2025 को जिला स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर एवं पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने खेल परिसर में कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 1369 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे, जिसमें अलीराजपुर जिले के सभी जनपदों से नागरिक सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत प्रत्येक वधू को 49000 हजार रुपए आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाएंगे।
