अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट।
सुनवाई कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर सभाकक्ष में सुभाष मार्ग अलीराजपुर निवासी शमीम बानो पति स्वर्गीय मेहबूब खान ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही जन धन बीमा योजना की राशि पति की मृत्यु के उपरांत उपलब्ध कराने के संबंध में अपर कलेक्टर को एक आवेदन सौंपा। आवेदन में शमीम बानो ने बताया कि मेरे पति मेहबूब खान का देहान्त 10 मार्च 2015 को हो गया तथा उनके पति द्वारा 7 अक्टूबर 2014 को कैनरा बैंक शाखा अलीराजपुर में खाता खुलवाया था, जिसका खाता क्रमांक 4144108001728 था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जन धन योजना अनुसार मृृतक के परिजन को बीमा राशि उपलब्ध करवाई जानी थी, परन्तु संबंधित बैंक शाखा में संपर्क करने पर बीमा राशि नहीं दिया।। उन्होंने बताया कि मेरी आर्थिक स्थिति दयनीय है तथा मेरे दो बच्चों का भरण पोषण व पढ़ाई खर्च करना कठिन है। ऐसे परिस्थिति मेरे पति की बीमा राशि संबंधित बैंक शाखा ने देने से इनकार कर दिया है। शमीम ने आवेदन के माध्यम से अपर कलेक्टर से निवेदन किया कि इस राशि से मैं रोजगार कर परिवार एवं बच्चों का भरण पोषण कर जीवन निर्वाह कर सकूं। इस हेतु बीमा की राशि दिलवाने की मांग की।
Trending
- बाड़ी पूजन पश्चात घर रथ में रखकर लाए माताजी के ज्वारे की टोकनिया
- मुस्लिम समाज ने धूमधाम से मनाया ईद-उल-फितर का त्यौहार
- नवरात्र की तीज पर खुली माता जी की वाड़ी, महिलाओं ने घर परिवार में सुख-शांति की कामना से पूजा अर्चना की
- मुस्लिम समाज ने उत्साह पूर्वक मनाई ईद, अमन-चैन का संदेश दिया
- उदयगढ़ में बावड़ी खुर्द स्थित मॉडल हायर सेकेंडरी शासकीय स्कूल में भाजपा प्रशिक्षण शिविर पर विवाद
- नानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेतरतिब बाइक चलाने वाले छपरी युवाओं को दी नसीहत
- नाकाबंदी कर वाहन सहितअवैध शराब जब्त
- मस्जिद में अदा की ईद-उल-फितर की नमाज, देश में अमन और भाईचारे की मांगी दुआ
- थ्रेशर मशीन में फंसने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत
- दवाई से भरा ट्रक चोरण माता घाट पर असंतुलित होकर पलटा