बालिकाओं को आत्म रक्षा प्रशिक्षण दिया जायेगा

0
आलीराजपुर लाईव के लिये रिजवान खांन की रिपोर्ट
आत्म रक्षा प्रशिक्षण न केवल बालिकाओं के लिए आत्मविश्वास में वृद्धि करता है। अपितु विपरित परिस्थितियों में स्वयं की भी रक्षा करनें में सक्षम बनाता है। इसी उदेश्ेय से रामाशि अभियान में बालिकाओं को पढाई के साथ-साथ आत्म रक्षा प्रशिक्षण दिया जाना है। इस हेतु बालिका छात्रावास (आरएमएसए) अलीराजपुर/सौण्डवा/कट्ठीवाडा/जोबट/उदयगढ़/ च.शे.आजाद नगर (भाबरा) एवं कन्या उमावि नानपुर, उमावि लक्ष्मणी, कन्या उमावि बडी खटटाली, उमावि सोरवा, उमावि बखतगढ़, उमावि छकतला, उमावि सेजावाडा, कन्या हाईस्कूल बरझर, उमावि कानाकाकड़, कन्या हाईस्कूल बोरझाड, उमावि आमखुट, उमावि झिरण चयन किया गया है। प्रशिक्षक के रूप  में महिला प्रशिाक्षक को जिसके पास सेल्फ डिफेन्स सर्टिफिकेशन कोर्स, ब्लेक बेन्ट इत्यादि योग्यता धारी होना चाहियें । महिला प्रशिाक्षक उपलब्ध नही होने पर पुरूष प्रशिक्षक से प्रशिक्षण कराया जा सकता है। इस हेतु विकास खण्ड के प्राचार्य/वार्डन रामाशि अभियान बालिका छात्रावास से सम्पर्क किया जा सकता है। यह जानकारी आर.एस.जमरा जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दी गई है उक्त जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी ने दी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.