सैयदना साहब के स्वागत में बंद रहेगा बरझर, सर्वसमाज की बैठक में लिया गया निर्णय

0

इरशाद खान, बरझर

दाऊदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के बरझर आगमन को लेकर नगर में भारी उत्साह है। उनके भव्य स्वागत की रूपरेखा तय करने के लिए शनिवार को बरझर पंचायत हॉल में सर्वसमाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी समाजों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि धर्मगुरु के सम्मान में बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को बरझर पूर्णतः बंद रखा जाएगा।

बुधवार को बोहरा समाज की नवनिर्मित मस्जिद के उद्घाटन का भव्य कार्यक्रम प्रस्तावित है, और इसी ऐतिहासिक अवसर पर सैयदना साहब का बरझर में आगमन हो रहा है। समाजजनों ने बताया कि यह मुख्य कार्यक्रम बुधवार सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक मस्जिद परिसर में ही आयोजित होगा।

सर्वसमाज की इस बैठक में पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, सरपंच हिमसिंह बारिया और चौकी प्रभारी शिवा तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा शंकर राठौर, किशन शर्मा, चंदूलाल साहू, राजेंद्र पांचाल, डायालाल, धन्नालाल प्रजापत, कांतिलाल प्रजापत, फकीरा भाई, नासिर खान, करीम खान, बैतुल्ला खान, गोवर्धन राठौर, कपिल सोनी, हातिम बारिया वाला अब्बासी, हातिम बुरहान, हाकिम लाला, हुसैनी और अली हुसैन सहित बोहरा समाज एवं सर्वसमाज के कई गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.