मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बरझर में भाजपा की तैयारी बैठक संपन्न

0

फिरोज खान, बरझर

बरझर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगामी 27 फरवरी को चंद्रशेखर आजाद नगर प्रवास को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी तारतम्य में भाजपा जिलाध्यक्ष मकु परवाल की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत बरझर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें मण्डल बरझर के सरपंच और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष परवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन पर क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में आम जनता को जनसभा स्थल तक पहुँचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के विकास को नई गति देगा और वे जनता को कई महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान करेंगे।

बैठक में क्षेत्र की प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपे जाने वाले मांग पत्र पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समाजसेवी फिरोज खान ने कन्या हाई स्कूल बरझर को कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के रूप में उन्नत करने की मांग प्रमुखता से उठाई। इस मांग पर पूर्व विधायक माधुसिंह डावर और भाजपा नेता विशाल रावत ने आश्वासन दिया कि वे इस विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और इसे पूरा कराने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व विधायक माधुसिंह डावर, विशाल रावत, नारायण अरोड़ा, भूपेंद्र डावर, हिमसिंह बारिया, लालसिंह चौहान, कपिल सोनी, अभिजीत मौटी डावर, सरपंच विक्रम ढाक, महेश भूरिया और रमण चौहान सहित कई प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.