भाजपा बरझर मंडल की कार्यकारिणी घोषित

0

फिरोज खान

भाजपा बरझर मण्डल अध्यक्ष लालसिंह चौहान ने जिला अध्यक्ष की सहमति से बरझर मण्डल की 35 की कार्यकारिणी घोषित कर दी है।

जिसमें 2 महामंत्री मनन परमार सेजावाडा व शांतिलाल प्रजापत को बनाया गया है साथ ही कोषाध्यक्ष बरझर के कपिल सोनी , सह कोषाध्यक्ष जोसना परमार बोरकुणडिया व कायसमेती सदस्य राकेश पचाया बोरकुणडिया को बनाया गया है इस कार्यकारणी में 19 सदस्य व 6 मंत्री बरझर मंडल कार्यकारिणी में बनाए गये जिसमें मण्डल के बरझर पंचायत के मात्र 3 , बोरकुडिया के 6 , बड़गांव 5 , रिगोल 6 , छोटा खुटाजा 2 बडाखुटाजा 3 , महेंद्रा 6 व सेजावाडा 2 को लिया गया है । पांच उपाध्यक्ष बनाए गए है। इस कार्यकारिणी घोषित होने के बाद सभी सदस्यों को पार्टी पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए शुभकामनाए दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.