Trending
- पत्नी द्वारा बेटे को मोटरसाइकिल रुपये देने से नाराज पति ने की पत्नी की हत्या
- नानपुर में तहसीलदार ने ली अहम बैठक, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बड़ा फैसला: 1 अप्रैल से ‘पोषण ट्रैकर’ ऐप का बहिष्कार, अब केवल ऑफलाइन होगा काम
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री एवं आलीराजपुर की प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके 30 मार्च को आलीराजपुर प्रवास पर रहेगी
- गौरी शाह बाबा का उर्स 30 मार्च को, शानदार कव्वाली के साथ संदल पेश की जाएगी
- पहले प्रधानमंत्री की मन की बात और फिर दाऊदी बोहरा जन की बात कैबिनेट मंत्री एवं सांसद ने सुनी
- भजन गायिका आशा वैष्णव को सुनने बड़ी संख्या में पहुँचे श्रद्धालु, पूरे जैन परिवार की प्रशंसा
- उमरकोट में 31 मार्च को होगा विशाल सनातन धर्म सभा का आयोजन
- सैयदना साहब के स्वागत में बंद रहेगा बरझर, सर्वसमाज की बैठक में लिया गया निर्णय
- रोटला में स्वामी प्रणवानंदजी के श्रीमुख से हुई श्रीमद् भागवत कथा
झाबुआ। प्रभारी कलेक्टर अनुराग चौधरी ने बुधवार को जिले के स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। शालाओ के निरीक्षण के दौरान शिक्षक पढ़ाई के वक्त बाहर घूमते हुए पाए गए। शिक्षक एवं बच्चे निर्धारित गणवेश में नहीं पाये जाने पर नाराजगी जाहिर की एवं संबंधित शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मीडिल स्कूल नारंदा के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान संस्था प्रमुख बाहर टहलते मिले, इस पर नाराजगी जाहिर की एवं एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। अलस्याखेडी मीडिल स्कूल में गंदगी पाये जाने पर भृत्य शकुन्तला पंवार को निलंबित एवं संस्था के प्रधान अध्यापक और जनशिक्षक की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए प्राथमिक विद्यालय काजलिया फलिया के शिक्षक मंसूरी स्कूल से नदारद पाए। ग्रामीणों ने चर्चा के दौरान बताया कि वे रोज 1 बजे पार्सल ट्रेन से रतलाम चले जाते है। प्राथमिक विद्यालय सागवा में विद्यार्थियो ने पेयजल की समस्या बताई। मीडिल स्कूल सागवा मे 147 में से 41 बच्चे उपस्थित पाए। मध्यान्ह भोजन मीनू अनुसार नहीं देने पर नाराजगी जाहिर की एवं स्वयं सहायता समूह को हटाने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान प्रभारी कलेक्टर चौधरी के साथ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शंकुन्तला डामोर, जिला शिक्षा अधिकारी सोलंकी, डीपीसी प्रजापति, एसडीएम पेटलावद सोलंकी सहित प्रशासनिक शासकीय सेवक उपस्थित थे। कन्या उमा विद्यालय खवासा में बालिकाओं ने बताया कि हमारे स्कूल में नियमित शिक्षक नहीं है। प्रभारी कलेक्टर ने बालक विद्यालय के प्राचार्य एमके भावसार एवं व्याख्याता गौड को कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बच्चों को पढ़ाने के लिए निर्देश दिए। साथ ही कक्षा 12वीं के विज्ञान समूंह के बच्चों को विशेष कोचिंग देने की बात कही। शालाओं में अव्यवस्था पाये जाने, शालाओं में मध्यान्ह भोजन नियमानुसार वितरण नहीं पाये जाने स्कूलों के बच्चे एवं शिक्षक गणवेश नहीं होने एवं सीएसी एवं बीआरसी द्वारा शालाओं का निरीक्षण नहीं किये जाने पर नाराजगी जाहिर की एवं पेटलावद बीआरसी को हटाने के निर्देश दिए ऐसे सभी संबंधित सीएसी की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए, जो शालाओं का निरीक्षण नहीं करते है। भ्रमण के दौरान कल्याणपुरा के वन फलिया में बिना सूचना के अनुपस्थित शिक्षिका रूचि कामलिया का एक दिन का वेतन काटने, रामपुरिया के शिक्षक संजय मकोड को निलंबित करने एवं प्रधान पाठक का व्यवस्थाओं पर कंट्रोल नहीं होने से एक वेतनवृद्धि रोकने, हबसिह गुंडिया सहायक शिक्षक पाडलघाटी के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये जाने पर एवं शंकर सिंह भाभर सीएसी को शालाओं का भ्रमण नहीं करने के कारण निलंबित करने के निर्देश दिए। हाईस्कूल मोहनकोट के सीएसी शंकर मेसन को निलंबित करने का फरमान जारी किया।