Trending
- छकतला के पटेल दहरसिंह चौहान का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार
- नारी शक्ति वंदन बिल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मोदीजी का दूरदर्शी सोच का नतीजा : रणवीर सिंह रावत
- झाबुआ से कमल डामोर बने जनजातीय सह प्रभारी, जिले में हर्ष का माहौल
- TET की अनिवार्यता हटाने की मांग पर जोबट में शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन, रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
- टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने हेतु शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
- उमराली ग्राम पंचायत के 1487 किसानों की फॉर्मर आईडी लंबित: सरकारी योजनाओं से वंचित होने का खतरा
- कलम की शक्ति और सेवा के संकल्प का होगा समागम, कल प्रेस क्लब जोबट के द्वारा सजेगा ‘स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह’ का मंच
- चंद्रशेखर आजाद नगर में अवैध रेत परिवहन पर नहीं लग रही रोक, प्रशासन मौन
- आलीराजपुर जिले की बेटी ने रचा कीर्तिमान, ग्राम देलवानी के शिक्षक की बेटी बनी डॉक्टर
- शिक्षा अधिकारियों ने किया पीएम श्री कन्या हाईस्कूल छकतला का निरीक्षण, नवाचारों की सराहना
जोबट से खट्टाली व्हाया कंदा चमार बेगड़ा मार्ग पर प्रधानमंत्री सडक़ योजना के तहत हो रहा डामरीकरण काफी घटिया स्तर का हो रहा है। जिससे क्षेत्र की जनता में काफी असंतोष व्याप्त है। डामरीकरण घटिया होने के साथ रोड के दोनों ओर खुदाई कर दी जिससे हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है कृषि उपज मंडी जोबट के सांसद प्रतिनिधि रमेश मेहता ने इस संबंध में इस संबंध तत्काल घटिया निर्माण की जांच की मांग की है। मेहता ने बताया कि क्षेत्र में प्रधानमंत्री सडक़ योजना में काफी घटिया कार्य हो रहे हैं इस और प्रशासन का ध्यान नहीं है। विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से कोई ठोस जांच नहीं हो रही है। इस संबंध में मेहता ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, कमिश्नर इंदौर, कलेक्टर अलीराजपुर एवं सांसद कांतिलाल भूरिया को पत्र लिखा है। तत्काल क्षेत्र में हो रहे घटिया निर्माण की जांच की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने जो बसे बड़ी खट्टाली पूरे मार्ग का डामरीकरण की मांग की है जबकि प्रधानमंत्री सडक़ योजना में मात्र 4 किलोमीटर का ही डामर हो रहा है, जबकि बड़ी खट्टाली जोबट की दूरी 9 किलोमीटर है। बड़ी खट्टाली की जनता ने पुरजोर मांग की है कि जोबट से बड़ी खट्टाली तक डामरीकरण किया जाए।