मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ
देश के प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान जिसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को समर्पित करते हुए स्वच्छता पखवाड़ा बनाए जाने की पुरजोर अपील का अलीराजपुर जिले के आम्बुआ तथा आसपास के क्षेत्र में प्रथम दिवस 15 सितंबर को दिखाई नहीं दिया लगता है प्रशासन एवं जनमानस की इच्छा शक्ति इसमें नहीं है।। जैसा कि विदित है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनेकों अभियानों में से एक अभियान स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत भी है इसी कड़ी में विगत वर्षों से लगे हुए हैं। ग्राम नगर शहरों को साफ सुथरा रखने तथा गंदगी हो इस बाबद खुले में शौच मुक्त हेतु शौचालयों का निर्माण भी कराया जा रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जोकि स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते थे उन्हीं की 150वीं जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता सेवा अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाना है। इसका शुभारंभ 15 सितंबर से किया गया है। प्रशासनिक उदासीनता के चलते इस अभियान का प्रचार प्रसार नहीं होने के कारण कोई भी अभियान से नहीं जुड़ पाया तथा 15 सितंबर को क्षेत्र में कोई भी सफाई कार्यक्रम नहीं किया गया । इस अभियान में स्कूली बच्चे, स्काउट गाइड, पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधि आदि को जुड़ना था मगर नहीं जुड़ सके।आगामी दिनों में यह अभियान क्या गुल खिलाता है इस पर आने वाले 15 दिनों के भीतर देखा जा सकेगा।
Trending
- पूर्व उपसरपंच एवं समाज सेवी हुसेनी कुतुबुद्दीन भाई का इंतकाल
- 23 मार्च को होगी आम्बुआ ग्राम पंचायत की हाट बैठक तथा मवेशी बाजार ठेके की नीलामी
- शोर और नशे से मुक्त होगा आमला गांव: फिजूलखर्ची रोकने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर उठाए सख्त कदम
- कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, फॉर्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाना सुनिश्चित करने को कहा
- शाला त्यागी बच्चों को पुनः विद्यालयों में प्रवेश पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
- भव्य प्रभात फैरी महा आरती के साथ होगा नवसंवत्सर का स्वागत
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा
- ट्रेक्टर ट्राली में लगे पाइप हैबीलाइन के तारों के संपर्क में आने से उसमें भरी गेंहू फसल जली
- ओवेश मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग और एसएमओ में व्यापारियों के फंसे लाखों रुपए, कई महीनों से भुगतान नहीं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे