पुलिस ने जंगल में पकड़ी अवैध शराब की खेप: तस्कर पुलिस को देखकर घने जंगल में हुआ फरार

0

आलीराजपुर । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना कट्ठीवाड़ा पुलिस ने रविवार को एक बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर एक तूफान गाड़ी से बडी मात्रा में अवैध बीयर जब्त की है, जिसकी कुल कीमत वाहन सहित पौने छह लाख रुपये है। 

थाना कट्ठीवाड़ा में पदस्थ उपनिरीक्षक लालू सिंह भूरिया को पेटोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम झोलिया-भजियाना रोड पर नाले के पास झाड़ियों की आड़ में एक सिल्वर रंग की तूफान गाड़ी (क्रमांक GJ10X0406) अवैध शराब के साथ खड़ी है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सोलंकी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम ग्राम झोलिया-भजियाना रोड पर नाले के समीप पहुँची, तो वहां संदिग्ध वाहन दिखाई दिया, जिसका चालक पुलिस को देख वाहन चालक सुखराम पिता वीरसिंह भील (निवासी ग्राम भजियाना) मौके से वाहन छोड़कर घने जंगल का लाभ उठाते हुए भाग निकला। पुलिस द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी आरोपी का पता नहीं चल सका। वाहन की गहन तलाशी लेने पर उसमें से माउंट 6000 सुपर स्ट्रॉन्ग बीयर की कुल 72 पेटियां बरामद हुईं। बरामद शराब का विवरण निम्नानुसार है:

  • बैच 003: 12 पेटी

  • बैच 245: 11 पेटी

  • बैच 249: 04 पेटी

  • बैच 258: 24 पेटी

  • बैच 259: 21 पेटी

कुल शराब की मात्रा 86,400 बल्क लीटर पाई गई, जिसका मूल्य 1,72,800 रुपये  है। पुलिस ने 4 लाख रुपये कीमत की तूफान गाड़ी सहित कुल 5,72,800 रुपये का मशरूका जब्त किया है। फरार आरोपी सुखराम के विरुद्ध थाना कट्ठीवाड़ा में अपराध क्रमांक 45/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 46 के अंतर्गत मामला दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया है।

टीम की सराहना- इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक दिनेश सोलंकी के नेतृत्व में उनि लालू भूरिया, सउनि रामवीरसिंह, प्रआर दयालसिंह, प्रआर चंदरसिंह, आरक्षक विकास, आरक्षक दलसिंह और सैनिक गोविंद की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.