अलीराजपुर लाइव के लिए फिरोज खान की खास रिपोर्ट-
आम्बुआ से आजाद नगर (भाबरा) के बीच करीब 10 संकीर्ण पुलिया है पीडब्ल्यूडी की अनदेखी के चलते इन पुलियाओं पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है परन्तु हादसे होने के बावजूद PWDविभाग कुंभकर्णीय नींद में सोया हुआ है।
इस तरह हो रही दुर्घटनाएँ
अलीराजपुर-जोबट से आम्बुआ होते हुए हजारों वाहन गुजरात की ओर जाने वाले वाहनों में सफर करते हैं। ऐसे में आम्बुआ व आजाद नगर के बीच संकीर्ण पुलियाओं के चलते आये दिन हादसे हो रहे हैं, जो पुलियाओं पर हादसे हो रहे हैं वह पुलिया टर्न होने के साथ पेड़ एवं झाडिय़ों के कारण पुल व वाहन चालक को सामने से आने वाला वाहन नहीं दिखाई देता है और नतीजा हादसों के रूप में सामने आता है। आम्बुआ से मात्र 1 किलो मीटर दूर आजाद नगर रोड पर बनी संकीर्ण पुलिया पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी है कई की जाने भी जा चुकी है । पिछले कुछ माह पहले दाहोद जा रहा वाहन रात्री में सीधी नदी में जा गिरी थी व कई लोगों की जान पुल की वजह से गई। साथ ही इसी पुल पर एक अज्ञात वाहन ने आरईएस सब इंजीनियर को टक्कर मार कर चले जाने से मौत हो गई थी। इससे पहले भी राठौड़ बस अचानक सामने से वाहन आने से पेड़ पर जा टकरई थी। ऐसे बहुत से हादसे इसी पुलिया पर घटित हो चुके हैं परंतु पीडब्ल्यूडी विभाग किस बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। इतने हादसे होने के बावजूद न ही पुलियाओं समीप की झाडिय़ां काटी जा रही है न ही मोड़ पर बनी पुलियाओं का पेचवर्क किया। यदि समय रहते आम्बुआ-आजाद नगर रोड पर बनी संकीर्ण पुलियाओं की झाडिय़ां नहीं काटी गई तो एक दिन बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे मे जिला प्रशासन को चाहिए जल्द से जल्दी झाडिय़ा व पेचवर्क करवाकर अनहोनी से राहगीरों को बचाए।
Trending
- पूर्व उपसरपंच एवं समाज सेवी हुसेनी कुतुबुद्दीन भाई का इंतकाल
- 23 मार्च को होगी आम्बुआ ग्राम पंचायत की हाट बैठक तथा मवेशी बाजार ठेके की नीलामी
- शोर और नशे से मुक्त होगा आमला गांव: फिजूलखर्ची रोकने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर उठाए सख्त कदम
- कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, फॉर्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाना सुनिश्चित करने को कहा
- शाला त्यागी बच्चों को पुनः विद्यालयों में प्रवेश पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
- भव्य प्रभात फैरी महा आरती के साथ होगा नवसंवत्सर का स्वागत
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा
- ट्रेक्टर ट्राली में लगे पाइप हैबीलाइन के तारों के संपर्क में आने से उसमें भरी गेंहू फसल जली
- ओवेश मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग और एसएमओ में व्यापारियों के फंसे लाखों रुपए, कई महीनों से भुगतान नहीं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे