पीएम श्री एकीकृत शा.उ.मा.वि आम्बुआ में प्रवेशोत्सव मनाया

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

जिले के कस्बा क्षेत्र आम्बुआ में शासन के आदेशानुसार आज 1 अप्रैल को शिक्षण संस्थाओं में नवीन प्रवेश करने वाले छात्र-छात्राओं को संस्था में प्रवेश हेतु उनका स्वागत किया जा कर प्रवेश दिया जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।

मिली जानकारी अनुसार नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार 1 अप्रैल को किया जाना था, इसी के मद्देनजर पी.एम श्री एकीकृत उ.मा.वि आम्बुआ में आज सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक श्री करणसिंह रावत की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ पत्रकार जगराम विश्वकर्मा के मुख्य आतिथ्य में एवं असलम खान मकरानी तथा साजिद शेख़ के विशेष आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया, तदोपरांत संस्था के प्राचार्य सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। स्वागत उपरांत नवप्रवेशी छात्राओं को मंगल तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर संस्था में प्रवेश कराया गया। तथा अतिथियों द्वारा छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं नये सत्र की पुस्तकें प्रदान की गई। नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक करणसिंह रावत ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी, कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गोपाल गोयल ने तथा आभार प्राचार्य लोंगसिंह भयडिया द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.