पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले

May

आलीराजपुर। सोमवार सुबह जिले वालपुर क्षेत्र में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैंं। एसपी राजेश व्यास मौके पर पहुंच गए हैं। मामला गुनेरी पंचायत के ग्राम राउड़ी का है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार राकेश पिता जागर सिंह ,  ललिता पति राकेश उनकी बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के शव घर में ही फंदे पर लटके मिले। राकेश के काका सुबह घर पहुंचे तो इसकी जानकारी लगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच कर रही है कि यह साजिश है, हत्या है या फिर आत्महत्या। सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं।