आलीराजपुर । नगर के वार्षिक नगरपालिका मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जोबट विधायक एवं आलीराजपुर नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल के नेतृत्व में धार्मिक एवं प्रशासनिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत नगर के आस्था केंद्र पंचेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वज वंदन के उपरांत मेले का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर पार्षदगण, पुष्पराज रावत पटेल, सुनीता सचिन राठौड़, पल्लवी चीतल पवार, विक्रम सेन, प्रियंका दिलीप पटेल, समर्थ राठौड़ राजू साह, रितेश राठौड,परिषद कर्मचारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम प्रकाश राठौर, भाजपा नेता संतोष थेपड़िया,चीतल पावर,अज़हर चंदेरी, सचिन राठौड सहित नगरपालिका सीएमओ सहित सभी विभागों स्टाफ, समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
