नारी शक्ति वंदन बिल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मोदीजी का दूरदर्शी सोच का नतीजा : रणवीर सिंह रावत

0

आलीराजपुर। जिले में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक का आयोजन आम्बुआ में आयोजित की गया, जिसमें संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिन्होंने जिले के पदाधिकारियों को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों पर मार्गदर्शन दिया।

भारत माता एवं पितृ पुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर शुरू हुई बैठक में सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष मकू परवाल द्वारा स्वागत उद्बोधन देने के साथ संगठन गतिविधियों की जानकारी दी।

इसके पश्चात जिला प्रभारी दिलीप पटोदिया ने जिले भर में सभी मंडलों में हुए प्रशिक्षण वर्गों एवं संगठनात्मक गतिविधियों से संभाग प्रभारी को अवगत करवाते हुए आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों से अवगत करवाया। अंत में संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु मार्गदर्शन दिया।

बैठक में विशेष रूप से 13 एवं 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला प्रभारी श्री पाटोदिया द्वारा 13 अप्रैल को जिले में जहां-जहां अंबेडकर जी की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां स्वच्छता अभियान चलाने एवं दीपोत्सव का आयोजन करने की बात कही, वहीं बताया कि 14 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

संभाग प्रभारी रावत ने आगामी 16, 17 और 18 अप्रैल को लोकसभा में आयोजित होने वाले विशेष सत्र, जिसमें नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर चर्चा और पारित होने की संभावना व्यक्त करते हुए, उस संदर्भ में भी रणनीति बनाई। श्री रावत ने बताया कि इस ऐतिहासिक विधेयक के पारित होने पर लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना तैयार की गई।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रिंकेश तंवर ने किया वही आभार जिला महामंत्री राजू मुवेल ने व्यक्त किया।

बैठक में सांसद अनिता चौहान, संभाग प्रभारी रावत, जिला प्रभारी पटोदिया, जिलाध्यक्ष परवाल, सहित तीनों महामंत्री रिंकेश तंवर, मोंटू शाह, राजू मुवेल, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भावना नागर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्की माहेश्वरी सहित सभी जिला पदाधिकारी, सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं अन्य कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे जिन्होंने संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही। उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता द्वारा दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.