नाबार्ड जिला प्रबंधक द्वारा बैंकर्स मीटिंग एवं ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0

आलीराजपुर। गत दिवस सहकारिता विभाग के अधीन नाबार्ड के जिला प्रबंधक झाबुआ/आलीराजपुर द्वारा होटल महाराजा, आलीराजपुर में बैंकर्स मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक के अंतर्गत एक दिवसीय ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम के तहत संवेदीकरण बैठक भी संपन्न हुई।

कार्यक्रम में विशेष वक्ता के रूप में उपस्थित पास्को एक्ट विशेषज्ञ निर्मल ने सभी को कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कार्यस्थलों पर लैंगिक अपराधों की रोकथाम हेतु आंतरिक समिति (कमेटी) गठन करने का सुझाव दिया। साथ ही पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग एवं बैंकिंग क्षेत्र में महिलाओं को उनके अधिकार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देने का आग्रह किया। बैठक में जिले के अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री श्याम पाटीदार ने सभी बैंक प्रतिनिधियों से अपील की कि वे जिले में अधिक से अधिक लोगों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने के लिए सक्रिय प्रयास करें, ताकि शासन की योजनाओं एवं अनुदान का लाभ अधिकतम आबादी तक पहुंच सके।

उपायुक्त सहकारिता आलीराजपुर जी.एल. सोलंकी ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक झाबुआ के नोडल अधिकारी श्री हर्ष गुप्ता एवं स्टाफ से केसीसी ऋण का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा, आलीराजपुर के शाखा प्रबंधक द्वारा बैंकिंग सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला प्रबंधक नरेंद्र मोहिते, अग्रणी बैंक प्रबंधक श्याम पाटीदार, उपायुक्त सहकारिता विभाग जी.एल. सोलंकी सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी, शाखा प्रबंधक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.