जितेंद्र वाणी, नानपुर
आलीराजपुर जिले के नानपुर के ग्राम फाटा भूरीघाटी निवासी दुमसिंह चौहान की गुरुवार सुबह अचानक मौत हो गई। दुमसिंह एक धार्मिंक व सरल स्वभाव का युवक था, जो भोलेनाथ का भक्त था। जिसने गांव में शिव मंदिर भी खुद के खर्च से बनाया था। हर वर्ष शिवरात्रि पर विशाल भंडारा करते आ रहा था। लेकिन गुरुवार सुबह स्वस्थ उठे व पैदल चलकर कहां जा रहे थे और चक्कर आए और तबियत खराब हो गई। परिजन उन्हें जिला हॉस्पिटल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुमसिंह की मौत की खबर लगते ही विधायक मुकेश पटेल अपने साथियों के साथ जिला हॉस्पिटल पहुंचे और शोक व्यक्त किया। शाम को अंतिम संस्कार किया गया।
